{"_id":"6abeb6c7b75ea142420212d1","slug":"india-taxi-service-will-become-a-new-source-of-income-for-drivers-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-158146-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चालकों के लिए भारत टैक्सी सेवा बनेगा आय का नया जरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चालकों के लिए भारत टैक्सी सेवा बनेगा आय का नया जरिया
विज्ञापन
टैक्सी, ऑटो और बाइक चलाने वाले युवाओं के लिए भारत टैक्सी सेवा आय का नया जरिया बन सकती है। रैपिडो, ओला, उबर जैसी एप आधारित सेवाओं की तर्ज पर चालक भारत टैक्सी एप के माध्यम से पंजीकरण कराकर इससे जुड़ सकेंगे।
खास बात यह है कि इस व्यवस्था में चालकों से सवारी की कमाई पर कमीशन नहीं लिया जाएगा। साथ ही वाहन खरीदने के लिए ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा में चालक केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि सहकारी व्यवस्था का हिस्सा होंगे। जीरो कमीशन मॉडल के तहत सवारी से मिलने वाली पूरी कमाई चालक के पास रहेगी। वर्तमान में निजी कैब कंपनियों को कमीशन के रूप में जाने वाली रकम बचने से चालकों की आय में वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन
इस सेवा के माध्यम से चालक अकेले के साथ समूह बनाकर भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में टैक्सी सेवा संचालित कर सकेंगे। भारत टैक्सी में कैब के अलावा ऑटो और बाइक से यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यात्रियों को पारदर्शी किराये पर सेवा देने का प्रावधान किया गया है। इससे यात्रियों को किराये की जानकारी पहले से मिल सकेगी और सेवा लेने में सुविधा होगी।
000
निजी कंपनियों के आधार पर सरकार ने भारत टैक्सी सेवा शुरू की है। भारत टैक्सी एप में पंजीकरण कराने वालों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे जुड़ने पर चालकों की आय बढ़ेगी। -अजय कुमार, एआर सहकारिता।