Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Azamgarh News
›
VIDEO : Shivpal claims SP government formed in 2027 will solve the problems of unemployment inflation and farmers
{"_id":"6718ecce228c92bf750f4eb7","slug":"video-shivpal-claims-sp-government-formed-in-2027-will-solve-the-problems-of-unemployment-inflation-and-farmers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिवपाल का दावा, 2027 में बनेगी सपा की सरकार, बोले- बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्या दूर करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिवपाल का दावा, 2027 में बनेगी सपा की सरकार, बोले- बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्या दूर करेंगे
आजमगढ़ के अहरौला क्षेत्र के हासापुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय बहादुर यादव की पुण्यतिथि पर बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव हासापुर गांव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 2027 में सपा की सरकार बनने का दावा किया।
कुश्ती प्रतियोगिता से पूर्व उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के साथ पूर्व प्रमुख विजय बहादुर यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद अखाड़े में उतरे अयोध्या के पहलवान विनोद व दिल्ली के पहलवान जीतू से परिचय प्राप्त किया और कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हाथ मिलवाया। आयोजक विकास यादव बबलू के द्वारा शिवपाल यादव को पगड़ी, अंगवस्त्र, गदा भेंट की गई। शिवपाल यादव ने कहा कि पूर्व प्रमुख विजय बहादुर यादव खुद एक पहलवान थे और उनके पुत्र विकास यादव उनकी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। हमारी सरकार ने घोषणा की थी हर गांव में एक स्टेडियम होगा लेकिन भाजपा की सरकार नफरत फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा की सरकार आ रही है, सरकार बनने पर हम बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्या को दूर करने का काम करेंगे। उन्होंने कानून व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर तरफ अराजकता, अपराध व शोषण व्याप्त है। गरीबों की बात अधिकारी नहीं सुनते। उपचुनाव चल रहा है दिल्ली का भी चुनाव आने वाला है, भाजपा सरकार में बैठे लोग बेइमानी पर उतारू है। सीटें जीताने को अधिकारी उनके एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। हम किसी भी कीमत पर यह मनमानी नहीं होने देंगे। हम विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करते हुए लड़ेंगे और 2027 में जीतेगें भी। देर शाम तक कुश्ती प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, अलग-अलग प्रान्तों से आए कई दर्जन पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में हाथ आजमाए। आजमगढ़ के 10 विधायक और दो सांसदों के मौजूद न रहने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि उपचुनाव चल रहा है अपनी ड्यूटी में लगे हुए हैं। मैं भी अपनी ड्यूटी में था वहीं से आ रहा हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।