{"_id":"6a956f8dea44fc02e905e715","slug":"video-anuradha-pandey-wins-teej-queen-title-dr-neha-dubey-triumphs-in-mehendi-competition-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनुराधा पांडेय ने जीता तीज क्वीन का खिताब, डॉ. नेहा दुबे ने मेहंदी में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराधा पांडेय ने जीता तीज क्वीन का खिताब, डॉ. नेहा दुबे ने मेहंदी में मारी बाजी
आजमगढ़ में भारत विकास परिषद शाखा की ओर से शहर स्थित एक होटल में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय संयोजक (महिला सहभागिता) डॉ. प्रियंका जायसवाल सहित अतिथियों ने मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। महोत्सव में संस्था की मातृ शक्तियों ने कजरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सावन की लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया। इसके बाद हरतालिका तीज पर आधारित नृत्य नाटिका और श्रीकृष्ण पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं। सरोज यादव ने स्वागत गीत व वंदे मातरम प्रस्तुत किया, जबकि यशा दूबे ने देवी स्तुति ‘ई गिरी नंदिनी’ का गायन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में डॉ. नेहा दुबे प्रथम, मधु द्विवेदी द्वितीय और नीलम अस्थाना तृतीय रहीं। वहीं तीज क्वीन प्रतियोगिता में अनुराधा पांडेय ने प्रथम, अंशु अस्थाना ने द्वितीय और ज्योति मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की डॉ. विभा त्रिपाठी और डॉ. मनीष मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका जायसवाल ने कहा कि कजरी क्षेत्र की लोकप्रिय पारंपरिक लोकविधा है, जो धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। इसे सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक सूद ने कहा कि कार्यक्रम में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने उत्साह से भाग लिया। ऐसे आयोजन सामाजिक बंधन को मजबूत करते हैं। संचालन अंशु अस्थाना ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।