फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The public must unite for the fight for the rights and reservation of the PDA: Dharmendra Yadav

पीडीए के हक और आरक्षण की लड़ाई के लिए एकजुट हों जनता : धर्मेंद्र यादव

Wed, 02 Sep 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The public must unite for the fight for the rights and reservation of the PDA: Dharmendra Yadav
मेंहनगर में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए की बैठक में मौजूद लोग। श्रोत-पार्टी
समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को मेंहनगर में विधायक पूजा सरोज के नेतृत्व में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीडीए समाज के उत्पीड़न, आरक्षण के कथित नुकसान, पेपर लीक और भगवान राम के मंदिर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और पीडीए आंदोलन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि छात्रों, नौजवानों और पीडीए समाज पर किए जा रहे पुलिस उत्पीड़न से निजात दिलाने के लिए सभी वर्गों को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेपर लीक की समस्या से युवाओं को बचाने, भगवान राम के खजाने को कथित लूट से बचाने और प्रदेश में वर्षों से रुकी विकास की गति को फिर से तेज करने के लिए समाजवादी सरकार बनाना जरूरी है। पंचायत में विधायक पूजा सरोज, पूर्व विधायक संग्राम यादव, नफीस अहमद, नंद किशोर यादव, विजय यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed