फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Journey remains arduous despite toll collection; risk of accidents.

Azamgarh News: टोल वसूली के बावजूद सफर दुश्वार, दुर्घटनाओं का खतरा

Wed, 02 Sep 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Journey remains arduous despite toll collection; risk of accidents.
लोहरा में हाईवे पर बना गड्ढ़ा। संवाद
जनपद से होकर गुजरने वाले वाराणसी-लुंबिनी फोरलेन का लगभग 90 किमी हिस्सा आजमगढ़ में पड़ता है। इस हाइवे पर लोगों से पूरा टोल तो वसूला जा रहा है, लेकिन सड़कों पर बने गड्ढे लोगों को कमर दर्द दे रहे हैं।
विज्ञापन

वैसे तो इस फोरलेन में कई जगहों पर गड्ढे बने हैं, लेकिन अतरौलिया क्षेत्र में फोरलेन की हालत सबसे ज्यादा खराब है। जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे 233 की हालत जगह-जगह खराब है। जिले में यह हाइवे लगभग 90 किमी लंबा है।
विज्ञापन

वर्तमान में इस हाइवे पर एनएचएआई की ओर से दो स्थानों अमौड़ा और अतरौलिया के लोहरा में टोल टैक्स की वसूली की जाती है। इसके बाद भी लोगों को हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ता है। अमौड़ा टोल प्लाजा से प्रतिदिन लगभग 1000 से अधिक वाहन और अतरौलिया में 250 से अधिक वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं सड़क में दरारें पड़ गई हैं तो कहीं गड्ढे बन गए हैं। कहीं अगर मरम्मत की गई तो उसे सड़क से ऊंचा करके बना दिया गया है, जो लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। सबसे खराब हालत अतरौलिया क्षेत्र में देखने को मिल रही है।
यहां पांच किमी मार्ग पर पांच से छह गड्ढे बन गए हैं और मार्ग भी कई जगह बैठ गया है, जिससे आवागमन के दौरान लोगों को झटका लगता है। विभाग की ओर से मरम्मत कराने का दावा किया जा रहा है।
वहीं, इन गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। चालक इनसे बचने के लिए अपनी गाड़ियों को इधर-उधर करते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
00
भदुली गांव और शाह कुंदनपुर के पास मार्ग क्षतिग्रस्त
रानी की सराय से सेमरहा होते हुए भंवरनाथ को जाने वाले इस मार्ग पर भदुली गांव के पास हाइवे में एक ही जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। अगर कोई भी दोपहिया वाहन इन गड्ढों में उलझा तो उसका गिरना तय है। यहां से कुछ दूर आगे सड़क में क्रैक भी बने हैं। वहीं, शाह कुंदनपुर गांव के पास सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कुछ मरम्मत हुई है, लेकिन उसके पास ही क्रैक के कारण सड़क कई टुकड़ों में बंटी है।
00
अतरौलिया में हाइवे की हालत सबसे ज्यादा खस्ता
अतरौलिया क्षेत्र में नेशनल हाइवे की हालत सबसे ज्यादा खराब है। पांच किमी मार्ग में पांच से छह गड्ढे बन गए हैं, जो यात्रियों को सफर में दर्द दे रहे हैं। कबीरूद्दीनपुर, लोहरा और सिकंदरपुर में सड़क में गड्ढे बन गए हैं। इतना ही नहीं, मार्ग जगह-जगह बैठ गया है। सड़कों के क्रैक इतने बड़े हो गए हैं कि गाड़ियों के आवागमन पर ये लोगों को झटके दे रहे हैं।
00
पासीपुर के लहरपार तिराहे पर मरम्मत के नाम पर की गई खानापूर्ति
कप्तानगंज क्षेत्र में भी नेशनल हाइवे की हालत और खराब है। पासीपुर लहरपार तिराहे पर सड़क में बने गड्ढों को भरने के नाम पर खानापूर्ति की गई है। मरम्मत के बाद भी सड़क में गड्ढों को आसानी से देखा जा सकता है। रसूलपुर प्राइमरी स्कूल के पास भी नेशनल हाइवे की हालत खराब है।
00
लोहरा टोल प्लाजा पर टोल की वसूली सूची
वाहन प्रकार
सिंगल यात्रा
रिटर्न यात्रा
कार, जीप, वैन
110
60
मिनी बस और अन्य
175
260
बस या ट्रक
365
545
व्यावसायिक वाहन
395
595
ओवर साइज वाहन
695
1040

00

अमौड़ा टोल प्लाजा पर टोल की वसूली सूची
वाहन प्रकार
सिंगल यात्रा
रिटर्न यात्रा
कार, जीप, वैन
120
175
मिनी बस और अन्य
190
285
बस या ट्रक
400
600
व्यावसायिक वाहन
435
655
ओवर साइज वाहन
625
940
00
बोले लोग
वाराणसी-लुंबिनी फोरलेन का निर्माण पूरा हुए बिना ही टोल वसूला जा रहा है। जो नेशनल हाइवे बना है, उसकी हालत भी खस्ता है। एनएचएआई पूरा टोल तो वसूल रही है, लेकिन सुविधा के नाम पर यात्रियों को कुछ नहीं मिल रहा है। -ओम प्रकाश अग्रवाल।
आजमगढ़ से फैजाबाद जाने के लिए फोरलेन बना है। लेकिन कई जगहों पर इसकी हालत खराब है। कहीं गड्ढे बने हैं तो कहीं इसमें क्रैक बन गए हैं। कुछ जगहों पर मरम्मत तो हुई, लेकिन यह मनमाने तरीके से की गई है। -एसके सत्येन।

00
ऐसा नहीं है। वर्तमान में नेशनल हाइवे पर जहां भी गड्ढे बने हैं, उनकी मरम्मत कराई जा रही है। हाइवे जहां भी गड़बड़ होता है, उसकी मरम्मत होती रहती है। अगर कहीं भी गड्ढे हैं तो इसकी जानकारी हमें दें, तत्काल उसकी मरम्मत कराई जाएगी। -पीयूष अग्रवाल, पीडी एनएचएआई।

लोहरा में हाईवे पर बना गड्ढ़ा। संवाद

लोहरा में हाईवे पर बना गड्ढ़ा। संवाद

लोहरा में हाईवे पर बना गड्ढ़ा। संवाद

लोहरा में हाईवे पर बना गड्ढ़ा। संवाद

लोहरा में हाईवे पर बना गड्ढ़ा। संवाद

लोहरा में हाईवे पर बना गड्ढ़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed