{"_id":"6abbe3a0ddc338ef60015eef","slug":"video-video-parava-matara-aravatha-saha-gapa-bl-2027-ma-sapa-ka-sarakara-bnaga-akhalsha-yathava-makhayamatara-bnaga-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप बोले- 2027 में सपा की सरकार बनेगी, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप बोले- 2027 में सपा की सरकार बनेगी, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे
अयोध्या के रूदौली में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी शहरयार के आवास मोहल्ला सालार पर निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान अमर उजाला की टीम ने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप से खास बातचीत की।
अरविंद सिंह गोप ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच फिर गठबंधन होगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का काम लगातार चल रहा है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस दौरान चौधरी शहरयार समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।