फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Intercity engine failure

Ayodhya News: इंटरसिटी का इंजन फेल, चार घंटे हुई लेट

Wed, 30 Sep 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 30 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Intercity engine failure
गोसाईगंज। नेपालगंज से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन का मंगलवार को इंजन फेल हो गया। इससे गाड़ी करीब चार घंटे तक खड़ी रही। इस वजह से अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज, जौनपुर और वाराणसी जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नवाबगंज और गोंडा के बीच टिकरी स्टेशन के पास मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे ट्रेन का इंजन फेल हो गया। ट्रेन को गोसाईगंज स्टेशन पर सुबह 9:40 बजे पहुंचना था, लेकिन इंजन खराब होने के कारण वह रास्ते में ही खड़ी रही। तेज गर्मी में यात्रियों को घंटों ट्रेन में इंतजार करना पड़ा। रेलवे की ओर से स्पष्ट जानकारी न मिलने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन

अयोध्या से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इंटरसिटी दोपहर करीब 2:40 बजे गोसाईगंज स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि इंजन फेल होने से समस्या आ गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed