{"_id":"6af3001bf911ad5409044a66","slug":"video-video-nprthal-karaya-kathara-para-thasa-thana-ma-mahaja-170-kavatal-thhana-ka-kharatha-pallthara-ka-bharasa-kathara-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रूदौली क्रय केंद्र पर दस दिन में महज 170 क्विंटल धान की खरीद, पल्लेदारों के भरोसे केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रूदौली क्रय केंद्र पर दस दिन में महज 170 क्विंटल धान की खरीद, पल्लेदारों के भरोसे केंद्र
अयोध्या। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए एक नवंबर से क्रय केंद्रों का संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन खरीद की रफ्तार बेहद धीमी है। दस दिन बीतने के बाद भी क्रय केंद्र पर महज 170 क्विंटल के करीब धान की खरीद हो सकी है। मंगलवार को क्रय केंद्र की पड़ताल में अव्यवस्थाएं सामने आईं। मौके पर केंद्र प्रभारी गैरहाजिर मिले और पल्लेदारों के भरोसे धान की तौल होती मिली। ऐसे में अपनी उपज बेचने के लिए केंद्र पहुंच रहे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्रय केंद्र पर धान बिक्री करने पहुंचे मोहल्ला मखदूमजादा निवासी किसान अमित मौर्य ने बताया कि वह सुबह करीब सात बजे धान लेकर तौल कराने पहुंचे थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद शाम करीब चार बजे उनके धान की तौल हो सकी। किसान का कहना था कि सुबह से केंद्र पर मौजूद रहने के बावजूद तौल के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे किसानों का समय बर्बाद हो रहा है।
मंगलवार को मौके पर पहुंचने पर क्रय केंद्र प्रभारी अभिषेक तिवारी मौजूद नहीं मिले। केंद्र पर पल्लेदार ही खरीद और तौल की प्रक्रिया संभालते नजर आए। इस संबंध में केंद्र प्रभारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि वह कुछ काम से अमराईगांव आए हुए हैं। अभी तक क्रय केंद्र पर ही थे।
शासन की ओर से इस बार सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य पर खरीद की व्यवस्था की गई है। धान खरीद की प्रक्रिया 28 फरवरी 2027 तक चलेगी।
एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी की केंद्र पर मौजूदगी जरूरी है। यदि निरीक्षण के दौरान प्रभारी गैरहाजिर मिले हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।