{"_id":"6acb7ba8266fda4d75062fb3","slug":"video-video-navaratara-ka-pahal-thana-ma-kamakhaya-thhama-ma-umaugdha-sharathathhal-ma-shalpatara-ka-paja-aracana-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या धाम में उमड़े श्रद्धालु, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या धाम में उमड़े श्रद्धालु, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना
अयोध्या के रूदौली में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मां कामाख्या धाम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। चार जिलों की सीमा पर स्थित मां कामाख्या भवानी मंदिर शक्ति उपासना के प्रमुख केंद्रों में गिना जाता है। नवरात्र के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। वे वृषभ पर सवार रहती हैं और उनके एक हाथ में त्रिशूल तथा दूसरे हाथ में कमल सुशोभित है। नवरात्र के पहले दिन मां के इसी स्वरूप की पूजा की जाती है। भक्तों का विश्वास है कि मां की आराधना से जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
मां कामाख्या धाम के निकट स्थित मेधा मुनि आश्रम का भी नवरात्र में विशेष धार्मिक महत्व है। मवई क्षेत्र के सुनवा स्थित यह आश्रम दुर्गा सप्तशती में वर्णित मेधा ऋषि की परंपरा से जुड़ा माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, राजा सुरथ और समाधि वैश्य ने मेधा ऋषि के आश्रम में देवी की महिमा का ज्ञान प्राप्त किया था। इसी कारण यह स्थान देवी उपासना की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।
मंदिर के पुजारी मनोज मिश्रा ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु सच्चे मन से मां की आराधना कर परिवार और समाज के कल्याण की कामना करते हैं। नवरात्र में मां कामाख्या धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों में विशेष उत्साह रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।