फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The modern fair building will be ready in January

Ayodhya News: जनवरी में तैयार हो जाएगा आधुनिक मेला भवन

Mon, 12 Oct 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 12 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The modern fair building will be ready in January
अयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिक्रमा मार्ग पर ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा के निकट आधुनिक मेला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) 21 करोड़ से इसका निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन


भवन का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है और इन दिनों प्लास्टर व फिनिशिंग का काम चल रहा है। निर्माण कार्य जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


राममंदिर से करीब 800 मीटर दूर बन रहा यह भवन जी+1 यानी भूतल और प्रथम तल का है। इसमें कुल 48 कमरे बनाए गए हैं। सभी कमरों में अटैच शौचालय और एसी की सुविधा होगी। भवन में मीटिंग हॉल और परिसर की निगरानी के लिए कंट्रोल कमांड रूम भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला भवन परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से परिसर से निकलने वाले अपशिष्ट जल को शोधित किया जाएगा। इससे गंदे पानी के निस्तारण और स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बिजली सहित अन्य सुविधाओं से जुड़े काम भी कराए जा रहे हैं।


एडीए सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जनवरी तक पूरा होगा निर्माणमेला भवन का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है। जनवरी तक काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके तैयार होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed