फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Athletes from Ayodhya won medals at the championship

Ayodhya News: अयोध्या के एथलीटों ने चैंपियनशिप में जीते पदक

Mon, 12 Oct 2026 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Athletes from Ayodhya won medals at the championship
अयोध्या। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चार से 6 अक्तूबर तक आयोजित 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अयोध्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


बालक वर्ग में अभय सिंह ने डेकाथलॉन और बालिका वर्ग में अंशिका यादव ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। पलक तिवारी ने 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया। मोहिनी यादव ने ट्रायथलॉन ए में रजत और भाला फेंक में कांस्य पदक जीता। प्रीति यादव ने 3000 मीटर स्टीपलचेज और विंध्यवासिनी ने लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव परमेंद्र सिंह ने कहा कि जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ के चेयरमैन महंत गिरीशपति त्रिपाठी, अध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना और प्रशिक्षक रोहित त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed