फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two friends drowned in the Saryu River while bathing; one died

Ayodhya News: नहाते समय दो दोस्त सरयू नदी में डूबे, एक की मौत

Mon, 12 Oct 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 12 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two friends drowned in the Saryu River while bathing; one died
अयोध्या। सरयू में नहाते समय रविवार सुबह दो दोस्त गुप्तारघाट पर पानी के तेज बहाव में डूबने लगे। लोगों की सूचना पर पुलिस ने गोताखोर की मदद से कुनाल यादव (18) को बचा लिया,गद्दोपुर गांव के अहिरन पुरवा निवासी संतोष यादव (24) को काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


आननफानन एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुनाल व संतोष एक ही गांव के रहने वाले थे और रोजाना सुबह दौड़ने के लिए गुप्तारघाट आते थे। रविवार भोर चार बजे दोनों दोस्त घर से दौड़ने के लिए निकले थे। सुबह 6:45 बजे दोनों गुप्तारघाट पर स्नान करने लगे। इसी दौरान वे पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। स्थानीय लोग, पुलिस व गोताखोर की मदद से कुनाल को तो बाहर निकाल लिया गया, जबकि संतोष पानी में डूब गए। इसके बाद गोताखोर भगवानदीन और उनकी टीम ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद संतोष को भी बाहर निकाल लिया गया। उसे तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी श्री यश त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed