{"_id":"6abe3b909fb96728bd0497eb","slug":"video-video-aagana-malna-ma-tha-bcaca-ka-ananaparashana-tha-mahalo-ka-haii-gatha-bharaii-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आंगन मिलन में दो बच्चों का अन्नप्राशन, दो महिलाओं की हुई गोद भराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आंगन मिलन में दो बच्चों का अन्नप्राशन, दो महिलाओं की हुई गोद भराई
अयोध्या के बीकापुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विकासखंड सभागार में बाल पुष्टाहार विभाग की ओर से तीन दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान दो बच्चों का अन्नप्राशन और दो महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई।
हल्दी बेबी प्रतियोगिता में शामिल 10 बच्चों को अवधेश पांडेय बादल और ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने पुरस्कृत किया। छह आंगनबाड़ी सहायिकाओं को साड़ी और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव और परिवार स्तर पर बच्चों, महिलाओं और परिवारों से सीधे जुड़कर पोषण, स्वास्थ्य व जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और उनकी समस्याओं को समझने का आह्वान किया।
ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिला एवं बाल विकास तथा जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। पात्र परिवारों तक इनका लाभ पहुंचाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए।
संचालन आदित्य पांडेय ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, राजेंद्र तिवारी, ऋषिकेश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय राना, जिला पंचायत सदस्य सुनील राजपूत समेत भाजपा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।