{"_id":"6abe382a1c2227342705b3e2","slug":"raveena-kangana-sonam-kapoor-and-others-praise-captain-smit-machchhar-bravery-in-flydubai-mid-air-incident-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन स्मित मच्छार: जख्मी हालत में बचाई लोगों की जान, रवीना-सोनम से कंगना तक; सितारों ने किया पायलट को सलाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैप्टन स्मित मच्छार: जख्मी हालत में बचाई लोगों की जान, रवीना-सोनम से कंगना तक; सितारों ने किया पायलट को सलाम
Thu, 01 Oct 2026 04:09 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 01 Oct 2026 04:09 PM IST
सार
Captain Smit Machchhar: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस हिम्मत और सूझबूझ का परिचय दिया, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। बॉलीवुड के कई सितारों ने भी कैप्टन स्मित की बहादुरी को सलाम किया है।
विज्ञापन
सोनम कपूर, कैप्टन स्मित मच्छार और रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए एक खौफनाक हादसे के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने कई लोगों की जान बचाई। अब इस मामले पर रवीना टंडन, सोनम कपूर, कंगना रनौत, शमिता शेट्टी और रिद्धिमा कपूर साहनी समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनके साहस की तारीफ की।
विज्ञापन
कंगना रनौत, रिद्धिमा कपूर साहनी और शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सेलेब्स ने किया कैप्टन की बहादुरी को सलाम
रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप्टन स्मित की बहादुरी से जुड़े कई पोस्ट शेयर किए। वहीं सोनम कपूर ने भी भारतीय पायलट के साहस की तारीफ की। अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट को री-शेयर करते हुए कैप्टन स्मित के हौसले को सलाम किया।
शमिता शेट्टी और रिद्धिमा कपूर साहनी सहित अन्य हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय पायलट की बहादुरी की सराहना की।
शेफ कुणाल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर कैप्टन स्मित के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि जिस समय हर एक सेकंड बेहद अहम था, उस वक्त कैप्टन स्मित ने गजब की हिम्मत दिखाई।
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने विमान में मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी और 174 लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद की। उन्होंने कैप्टन स्मित के साहस, सूझबूझ और हिम्मत को सलाम किया।

कैप्टन स्मित मच्छार
- फोटो : सोशल मीडिया
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?
कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 उड़ा रहे थे। यह फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी। बुधवार को विमान के कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच अचानक विवाद हो गया। इस दौरान कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभालने में मदद की। विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर डायवर्ट किया गया, जहां इसे सुरक्षित लैंड कराया गया। फिलहाल कैप्टन स्मित का तबुक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

13 साल से ज्यादा का है उड़ान का अनुभव
कैप्टन स्मित मच्छार एविएशन की दुनिया में लंबे समय से काम कर रहे हैं। वह फिलहाल फ्लाईदुबई में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें कमर्शियल एविएशन का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने करीब 9,750 घंटे उड़ान भरी है।
फ्लाईदुबई से पहले कैप्टन स्मित करीब 11 साल तक भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट के साथ जुड़े रहे। वहां उन्होंने लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी।
ये भी पढ़ें- काॅफी विद करण: क्यों खत्म होने जा रहा चर्चित शो? हार्दिक से दीपिका-सलमान तक हुए शामिल; इन बयानों से मचा बवाल