{"_id":"6abe297f6b8caf409f0984e9","slug":"video-video-bmara-sa-saaarapaefa-havalthara-ka-mata-rajakaya-samamana-ka-satha-atama-sasakara-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बीमारी से सीआरपीएफ हवलदार की मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बीमारी से सीआरपीएफ हवलदार की मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
अयोध्या के राम जन्मभूमि सुरक्षा क्षेत्र में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 63वीं बटालियन के हवलदार महेंद्र प्रताप यादव (43) का बीमारी के चलते लखनऊ के कमांड अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार रात करीब 11:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। करीब डेढ़ माह पहले तबीयत खराब होने पर बटालियन की ओर से उन्हें कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बृहस्पतिवार को उनका पार्थिव शरीर मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के पैतृक गांव मवई खुर्द पूरे कटरा लाया गया। सीआरपीएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। असिस्टेंट कमांडेंट चंद्रसेन चौधरी, एसआई पुष्पेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, एसडीएम मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष और प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह समेत 63वीं बटालियन के जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव के बाहर बाग में अंतिम संस्कार किया गया।
महेंद्र प्रताप तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई चंद्रिका प्रसाद लेक्चरर पद से और मझले भाई आत्मा प्रसाद आर्मी मटेरियल कोर से सेवानिवृत्त हैं। उनके परिवार में पत्नी सुनीता और पुत्र प्रियांशु हैं। निधन की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।