{"_id":"6819cf4740a60a1b6807d138","slug":"video-ramanagara-ma-janaka-navama-ka-thhama-mathara-ma-gaja-raha-bthhaii-gana-thashabhara-sa-umaugdha-sharathathhal-2025-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में जानकी नवमी की धूम, मंदिरों में गूंज रहे बधाई गान... देशभर से उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में जानकी नवमी की धूम, मंदिरों में गूंज रहे बधाई गान... देशभर से उमड़े श्रद्धालु
रामनगरी अयोध्या में मंगलवार को जानकी नवमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में बधाई गान की गूंज सुनाई दे रही है। राम मंदिर में भी विशेष उत्सव आयोजित किया जा रहा है।जिन पीठों पर मां जानकी की प्रधानता है यानी कि श्री पीठ पर आज जानकी जन्मोत्सव की खास धूम है। फिर चाहे कनक भवन मंदिर हो, छोटी देवकाली मंदिर हो या रंग महल और मां जानकी की उपासना के अन्य प्रमुख मंदिर, हर जगह धूमधाम से मां जानकी का जन्मोसव मनाया जा रहा है। तमाम तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। कनक भवन मंदिर में सुबह से ही मां जानकी के प्राकट्योत्सव के मौके पर अभिषेक हुआ। वैदिक मंत्रोचार के साथ मां जानकी का अभिषेक किया गया। दुग्धाभिषेक में आम श्रद्धालु और संत महंत भी शामिल रहे। सभी को मां जानकी के जन्मोत्सव का प्रसाद दुग्ध के तौर पर दिया गया। जानकी नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कनक भवन और छोटी देवकाली मंदिर पर जुटे। श्रद्धालुओं में उत्साह दिख रहा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि मां जानकी के जन्मोत्सव के मौके पर आज अयोध्या में हैं। बहुत ही अच्छा लग रहा है। विशेष जन्मोत्सव दिव्य और भव्यता से मनाया जा रहा है। प्रख्यात कथा प्रवाचक मंदाकिनी रामकिंकर भी कनक भवन पहुंची। यहां उन्होंने मां जानकी के जन्मोत्सव के मौके पर मां जानकी को 56 व्यंजनों का भोग समर्पित किया। इस दौरान मां जानकी की आराधना करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि आज मां का जन्मोत्सव है। ऐसे में हम मां के दरबार में पहुंचे हैं। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।