{"_id":"6ad76f9aa3008dcc160d0483","slug":"video-video-asataya-para-sataya-ka-jata-ravanae-ka-patal-thahana-kara-manaya-thashahara-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: असत्य पर सत्य की जीत, रावण का पुतला दहन कर मनाया दशहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: असत्य पर सत्य की जीत, रावण का पुतला दहन कर मनाया दशहरा
अयोध्या के रुदौली नगर में ख्वाजाहाल की ऐतिहासिक रामलीला के तहत मंगलवार को करीमपुर मैदान में रावण दहन किया गया। श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच हुए भीषण युद्ध का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। रावण के पुतले का दहन होते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने आतिशबाजी का आनंद लिया।
रामलीला मंचन के दौरान श्रीराम की सेना ने रावण के योद्धाओं को पराजित कर दिया। इसके बाद श्रीराम और रावण के बीच निर्णायक युद्ध हुआ। विभीषण के बताने पर भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारा, जिससे रावण धराशायी हो गया। इसके साथ ही बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया।
परंपरा के अनुसार शाम 5:45 बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला जलते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और आतिशबाजी का आनंद लिया। मेले में लगी दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। दशहरा पर्व को लेकर बच्चों, युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।