{"_id":"683877eda4e2d2559106439a","slug":"video-kagarasa-ka-rashhataraya-sacava-sataya-narayanae-patal-bl-bsakha-para-khaugdha-ha-400-para-ka-bta-karana-val-matha-sarakara-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल बोले- बैसाखी पर खड़ी है 400 पार की बात करने वाली मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल बोले- बैसाखी पर खड़ी है 400 पार की बात करने वाली मोदी सरकार
अयोध्या में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित किया। इसमें शामिल होने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल भी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह समझना होगा कि आखिर हमें संविधान बचाओ सेम्मेलन करने की जरूरत क्यों पड़ी? देश भर में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। लोगों को हक और अधिकार नहीं मिल रहा है। 400 पार करके संविधान बदलने वालों का मंसूबा पूरा नहीं हुआ और ये मंसूबा इसलिए नहीं पूरा हुआ कि कांग्रेस और कांग्रेस के पीछे खड़े हैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। 400 पार की बात करने वाली मोदी सरकार अब दो बैसाखी पर खड़ी है। भाजपा संविधान बदलना चाह रही है लेकिन कांग्रेस संविधान बदलने नहीं देगी। बाबा साहब आंबेडकर और कांग्रेस की ओर से बनाए गए संविधान को चुनौती दी जा रही है। संविधान ने हमको जो अधिकार दिया है, उस अधिकार को कायम रखने का काम कांग्रेस का है। देश की सरकार हमेशा 11 साल से मन की बात कहती आ रही है लेकिन इस देश की जनता के मन की आवाज सुनने की हिम्मत नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सत्य नारायण पटेल ने कहा कि इस देश में कई युद्ध हुए हैं। कारगिल युद्ध भी हुआ। 1971 में भी युद्ध हुआ जो इंदिरा गांधी की याद दिलाता है। भारत की सेना पर हमें गर्व है। देश में कई युद्ध हुए। हमारी सेना ने पाकिस्तान के एक लाख सैनिकों को सरेंडर कराया। इंदिरा गांधी अमेरिका की शक्ति के सामने भी नहीं झुकी। इंदिरा गांधी ने इतिहास के साथ भूगोल बदल दिया। मैं इस देश की सेना को बधाई देता हूं। जब-जब देश पर संकट आया है सेना भारत की तैयार रही है लेकिन भाजपा सेना का दुरुपयोग कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।