{"_id":"6a9c17db940e21de380e1bd4","slug":"video-ayathhaya-tarana-ma-thhamathhama-sa-manaya-gaya-shakashhaka-thavasa-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: तारुन में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: तारुन में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
अयोध्या: क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय तारुन* में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला प्रचार मंत्री सत्येन्द्र पाठक ने बच्चों को डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी व उनके कार्यों के बारे में बताया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजेश वर्मा, सीमा रानी, विभा साव, सुरेन्द्र वर्मा, सुनील प्रताप, सरिता मौर्या, जय वर्धन, नोडल शिक्षक सुरेश कुमार, अमृता सिंह, जमुना प्रसाद, किरन वर्मा सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री व अभिभावक मौजूद रहे।
कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दोपुर* में कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय को गुब्बारों व स्लोगन बोर्ड से सजाया गया था। छात्राओं आंशू, राजनंदिनी, फरह बानो, शिफा बानो, शिवानी, सारा बानो, नाजरीन बानो, कोमल, सेजल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक श्याम नारायण कन्नौजिया, अलकेश पांडेय, चंदन राय, सौरभ सिद्धार्थ, महेश वर्मा, प्रेम प्रकाश मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, विनोद कुमार, रंजीत, विश्वनाथ सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
प्राथमिक विद्यालय बालापुर* में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापिका तैयबा खातून ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए और मिठाइयां बांटी गईं। इस दौरान अजीत यादव, किरन पांडे, रीता देवी, माला देवी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।