{"_id":"6aaa7004dd98b410e40ef285","slug":"video-ayathhaya-saiio-cayana-parakaraya-ka-abhalkha-saravajanaka-karana-ka-maga-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सीईओ चयन प्रक्रिया के अभिलेख सार्वजनिक करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सीईओ चयन प्रक्रिया के अभिलेख सार्वजनिक करने की मांग
अयोध्या: पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास से सीईओ चयन प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख न्यास की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि न्यास ने 14 सितंबर की प्रेस विज्ञप्ति में चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के अभिलेखीकरण की बात कही थी।
ऐसे में पारदर्शिता और सार्वजनिक विश्वास के लिए संबंधित अभिलेख सार्वजनिक किए जाने चाहिए। उन्होंने अंतिम 16 अभ्यर्थियों की स्वीकृत सूची, साक्षात्कार में उपस्थिति से जुड़े अभिलेख, अभ्यर्थीवार मूल्यांकन, एक सितंबर की खोज समिति की रिपोर्ट व संस्तुति का प्रासंगिक अंश तथा अंतिम तीन नामों के चयन का तुलनात्मक आधार सार्वजनिक करने का अनुरोध किया है। साथ ही चयन प्रक्रिया के सभी मूल अभिलेख सुरक्षित रखने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।