{"_id":"6b056c5df8340e65c606cc27","slug":"video-ayathhaya-karataka-paranaema-para-ayathhaya-ma-aasatha-ka-salb-ayathhaya-thhama-satashana-para-bkab-bhaugdha-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, अयोध्या धाम स्टेशन पर बेकाबू भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, अयोध्या धाम स्टेशन पर बेकाबू भीड़
अयोध्या: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को सरयू नदी में पवित्र स्नान के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तीन बजे से ही लाखों श्रद्धालु सरयू के घाटों पर डुबकी लगाते नजर आए। स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया।
दर्शन के बाद दोपहर से ही वापसी के लिए श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की ओर उमड़ पड़ा। देखते ही देखते स्टेशन के सभी प्लेटफार्म श्रद्धालुओं से ठसाठस भर गए। प्लेटफार्म पर तिल रखने की जगह नहीं बची। ट्रेनों के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही बोगियों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी मच गई। लोग खिड़कियों से घुसते नजर आए, जिससे कई बार हादसे की स्थिति बनी।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल भीड़ उमड़ती है, इसके बावजूद स्टेशन अधीक्षक की ओर से कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए। न तो अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, न ही बैरिकेडिंग और उद्घोषणा की समुचित व्यवस्था रही। पीने के पानी और बैठने की जगह के लिए भी लोग परेशान रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।