{"_id":"6abfac92e8419d2005061072","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-ma-padae-pathayatara-ka-naha-mal-anamata-ta-mavaii-ma-manaii-gaii-gathha-jayata-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली में पीडीए पदयात्रा की नहीं मिली अनुमति तो मवई में मनाई गई गांधी जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली में पीडीए पदयात्रा की नहीं मिली अनुमति तो मवई में मनाई गई गांधी जयंती
अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की आज प्रस्तावित पीडीए पदयात्रा को प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर शुक्रवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मवई में महात्मा गांधी की जयंती मनाई। सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी शहरयार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी के विचारों को याद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के बताए सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी की ओर से दो अक्तूबर को मवई गांव से पीडीए पदयात्रा शुरू करने की योजना बनाई गई थी। यह पदयात्रा आठ अक्तूबर को मियांपुरवा में समाप्त होनी थी। इसके लिए सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी शहरयार ने कार्यक्रम की जानकारी दी थी। हालांकि, प्रशासन ने पदयात्रा की अनुमति नहीं दी। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकालने के बजाय मवई में गांधी जयंती मनाई गई।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर यातायात व्यवस्था और त्योहारों को देखते हुए पदयात्रा की अनुमति नहीं दी गई। त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।
चौधरी शहरयार ने कहा कि प्रशासन की ओर से पीडीए पदयात्रा की अनुमति नहीं दी गई, जिसके चलते मवई में महात्मा गांधी जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद पीडीए पदयात्रा निकाली जाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक इश्तियाक खान के बेटे नूर अफगान खान, अफसार खान, राम प्रताप यादव, राम मगन यादव, संतोष रावत, शुऐब खान, कफील खान, लवकुश यादव, लाइक खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।