{"_id":"6afb503087caff6bea05dca7","slug":"the-city-of-ram-is-preparing-for-a-confluence-of-faith-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-163172-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आस्था के समागम के लिए तैयार हो रही रामनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आस्था के समागम के लिए तैयार हो रही रामनगरी
Tue, 17 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
52- परिक्रमा पथ को चमकाने में जुटी मशीनें- संवाद
- फोटो : Archive
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी आस्था के समागम के लिए तैयार है। 14 कोसी परिक्रमा को लेकर रामनगरी में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। 17/18 नवंबर की मध्यरात्रि 1:21 बजे से शुरू होने वाली परिक्रमा में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। सोमवार से ही शहर के प्रवेश मार्गों पर श्रद्धालुओं के जत्थे पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने परिक्रमा की तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है। सुरक्षा से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 25 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारने में जुटे हैं। परिक्रमा पथ को दुरुस्त करने के लिए दिन-रात काम चल रहा है। कहीं सड़क का निर्माण कराया जा रहा है तो कहीं गड्ढों को भरकर रास्ते को समतल किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को धूल और अन्य असुविधाओं से बचाने के लिए मार्ग पर बालू का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
रात के समय परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पेयजल, शौचालय और विश्रामालय की सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जगह-जगह प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्थापित करने की तैयारी है, ताकि परिक्रमा के दौरान किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर है कि लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच परिक्रमा निर्बाध रूप से संपन्न हो। इसके लिए परिक्रमा पथ की सफाई, मरम्मत और अन्य व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार तक शेष तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
इन रास्तों से गुजरती है 14 कोसी परिक्रमा
नयाघाट से कारसेवकपुरम, रामघाट, कांशीराम कालोनी, मौनी बाबा, हलकारा का पुरवा, वैतरणी, सूर्यकुंड दर्शननगर, सहनवां, आचारी का सगरा, गिरिजा कुंड जनौरा, नाका हनुमानगढ़ी, खोजनपुर, मोदहा, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, कैंट, गुप्तारघाट, निर्मली कुंड, अफीमकोठी, चक्रतीर्थ, प्रहलाद घाट, राजघाट, त्रणमोचन घाट और झुनकीघाट।
परिक्रमा का मुहूर्त
14 कोसी परिक्रमा: 17/18 नवंबर की रात 1 बजकर 21 मिनट से आरंभ होकर 18/19 नवंबर की रात 2 बजकर 15 मिनट तक।
पांच कोसी परिक्रमा: 19/20 नवंबर की रात 2 बजकर 30 मिनट से आरंभ होकर 20/21 नवंबर की रात 1 बजकर 55 मिनट तक।