{"_id":"6aa8cc551bb7ece17407751c","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-ma-ganaesha-pajana-mahatasava-ma-umaugdha-sharathathhalo-ka-bhaugdha-bhadara-ma-garahanae-kaya-parasatha-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली में गणेश पूजन महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली में गणेश पूजन महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
अयोध्या के रुदौली नगर में श्री गणेश पूजन महोत्सव समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में श्री गणेश पूजन महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कसौधन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समिति के विवेक गुप्ता, मनीष चौरसिया सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
पूजन के दौरान विधि-विधान से भगवान गणेश की आराधना की गई। इसके बाद आयोजित भंडारे में नगर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन-कीर्तन में श्रद्धालु देर तक भक्तिरस में डूबे रहे। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।