{"_id":"6aae5d8f4b7bf61aaf0c88a8","slug":"video-ayathhaya-ka-malkapara-tahasal-ma-ra-rakara-mahal-na-daema-ka-sanaii-vayatha-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील में रो-रोकर महिला ने डीएम को सुनाई व्यथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील में रो-रोकर महिला ने डीएम को सुनाई व्यथा
अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी करीब दो घंटे देरी से पहुंचे। उन्होंने एसडीएम पवन कुमार शर्मा और सीओ पियूष के साथ फरियादियों की शिकायतें सुनीं।विधायक चंद्रभानु पासवान भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 299 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। सुनवाई के दौरान कार्यों में लापरवाही मिलने पर डीएम ने क्षेत्रीय वनाधिकारी संतोष कुमार मिश्र और लेखपाल सर्वेश गुप्ता को फटकार लगाई।
दोपहर करीब 12:15 बजे तिंदौली पूरे बीसा तिवारी गांव की वंदना शिकायत लेकर पहुंचीं। डीएम के सामने रोते हुए उन्होंने कहा, साहब, रहने के लिए न घर है और न घर बनाने के लिए जमीन व पैसा। महिला ने बताया कि हिस्सेदारों ने बंटवारे में नवीन परती की जमीन दी थी। मजदूरी कर पति ने किसी तरह एक कमरे की दीवार खड़ी की, लेकिन छत डालने की तैयारी के समय हिस्सेदारों ने शिकायत कर दी। इसके बाद राजस्व विभाग ने छत डालने से रोक दिया। डीएम ने एसडीएम को पात्रता की जांच कर आवासीय पट्टा स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
इसके बाद अमावांसूफी गांव के दिव्यांग लवकुश मिश्रा ने अंत्येष्टि स्थल निर्माण में अनियमितता की शिकायत की। बताया कि करीब 18 लाख रुपये स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण के लिए नींव तक नहीं खोदी गई और करीब 16 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में सीएमओ डॉ. राजेंद्र कुमार भिटौरिया, उप निदेशक कृषि पीके कनौजिया, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र, बीडीओ मिल्कीपुर हरिश्चंद्र सिंह, बीडीओ हैरिंग्टनगंज आरएन भारती, बीडीओ अमानीगंज सूर्य प्रकाश मिश्र, अधिशासी अभियंता विद्युत राज कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।