{"_id":"6aa82a9ff20935375708f5a1","slug":"video-ayathhaya-hatha-thavasa-ka-parava-sathhaya-para-sarasa-kavaya-gashhatha-kavaya-na-hatha-ka-kaya-ganaegana-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सरस काव्य गोष्ठी, कवियों ने हिंदी का किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सरस काव्य गोष्ठी, कवियों ने हिंदी का किया गुणगान
नरेंद्र आर्य
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:40 PM IST
Link Copied
आर्य समाज मंदिर रुदौली में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता, गौरव और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को रेखांकित किया। काव्य पाठ के दौरान श्रोताओं ने तालियों से कवियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का आयोजन सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णानंद गुप्त एवं विवेक कुमार गुप्त के संयोजन में हुआ। अध्यक्षता विंध्यवासिनी प्रसाद मिश्र 'चंचल' ने की, जबकि संचालन आशीष शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कवि चंदा लाल राही ने मां सरस्वती की वंदना करते हुए कहा, "मन की वीणा के तार झंकृत करो मां, शब्द श्रद्धा सुमन कर लो स्वीकार मां।" वरिष्ठ साहित्यकार अशोक कुमार कौशल 'आशिक' ने हिंदी की महत्ता बताते हुए कहा, "कहीं बावरी सी दीवानी है हिंदी, कहानी पर तो झांसी की रानी है हिंदी।
नरसिंह नारायण पांडेय 'चंचल बलरामपुरी' ने कहा, "यही तो जन्मभूमि है, यही कर्मभूमि है।" डॉ. मनोज कुमार कौशल ने हास्य रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। आयोजक कृष्णानंद गुप्त ने काव्य पाठ करते हुए कहा, "आई शुभ बेला है, हिंदी दिवस का मेला है। सुंदर सुहाना है, अतिशय लुभाना है।"
संचालक आशीष शर्मा ने स्वदेशी और हिंदी के प्रति जागरूक करते हुए कहा, "कुछ स्वदेशी का भी गा कर लीजिए, अपना खोया हुआ नाम पा लीजिए।" कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विंध्यवासिनी प्रसाद मिश्र 'चंचल' ने हिंदी को भारत के स्वाभिमान और पहचान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी ज्ञान, सद्भाव, सहकार और राष्ट्र प्रेम की भावना को मजबूत करने वाली भाषा है।
मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि समाज के निर्माण में हिंदी भाषा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। यह कार्य त्याग और समर्पण से ही संभव है। आर्य समाज के मंत्री सतींद्र प्रकाश शास्त्री ने लोगों से अधिक से अधिक देवनागरी लिपि के प्रयोग का आह्वान किया।
काव्य गोष्ठी में कुमारी मान्या गुप्ता, विशाल त्रिपाठी, रामराज कनौजिया, कृष्ण कुमार अग्रवाल, आशीष पांडेय, विनोद कसौधन और कामेश मणि पाठक सहित अन्य कवियों ने काव्य पाठ किया। सभी ने हिंदी भाषा के संवर्धन और उन्नयन का संदेश दिया।
इस मौके पर अशोक कुमार कसौधन, विवेक कुमार गुप्ता, शेखर गुप्ता, सुभाष चंद्र चौरसिया, प्रेम हरि आर्य, विनय कुमार मिश्रा, राहुल विनायक, तिलकराम, बृजेश धवन, शशिकांत मिश्र, सतीश वैश्य, सलिल प्रकाश, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।