{"_id":"6aaa818b2cb4e642820f35fd","slug":"video-ayathhaya-saugdhaka-naramanae-ma-thara-sa-karabra-parabhavata-vayaparaya-na-kaya-paratharashana-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सड़क निर्माण में देरी से कारोबार प्रभावित, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सड़क निर्माण में देरी से कारोबार प्रभावित, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
अयोध्या: नाका में महीनों से सड़क निर्माण का काम अधूरा होने और जगह-जगह नाला खोदने व पाइप डालने से परेशान व्यापारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण जाम लग रहा है और ग्राहकों का रुकना मुश्किल हो गया है। इससे उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
व्यापारियों ने बताया कि कई महीने पहले सड़क निर्माण के लिए गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। अधिकारियों और जिम्मेदारों से कई बार शिकायत करने के बाद भी केवल आश्वासन मिल रहा है। बताया गया था कि कुछ दिन में सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ।
व्यापारियों का आरोप है कि नाला और सड़क की खोदाई के कारण आए दिन वाहन फंस रहे हैं। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। नाका चुंगी से नाका रामनगर तिराहा तक सड़क निर्माण में देरी से लोग परेशान हैं। व्यापारियों ने जल्द काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।