{"_id":"6aaa820ed3c341e53c042ab3","slug":"video-ayathhaya-bugdhha-sa-fasal-brabtha-kasana-ka-bugdhha-cata-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: बाढ़ से फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: बाढ़ से फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता
अयोध्या: अयोध्या के रूदौली तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर कम होने के साथ बाढ़ का पानी उतरने लगा है, लेकिन पानी उतरते ही किसानों के सामने फसल बर्बादी का संकट खड़ा हो गया है। मंहगू पुरवा, पसैया, संडरी, कैथी माझां और मरौचा समेत कई गांवों में हजारों बीघे धान और गन्ने की फसल बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गई थी। किसानों का कहना है कि लंबे समय तक खेतों में पानी भरा रहने से करीब 90 प्रतिशत धान की फसल खराब हो चुकी है, जबकि गन्ने की लगभग 50 प्रतिशत फसल को नुकसान पहुंचा है।
किसानों के मुताबिक कई किसानों की पांच से नौ बीघे तक धान की फसल बर्बाद हुई है। उनका कहना है कि फसल खराब होने से पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर गया है और अब आर्थिक नुकसान की भरपाई की चिंता सता रही है। किसानों ने प्रशासन से खेतों का स्थलीय सर्वे कराकर वास्तविक फसल क्षति दर्ज करने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।
वहीं एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि बाढ़ के पानी से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसानों को हुए फसल नुकसान का आकलन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।