Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
Warsabad Nyaya Panchayat is lagging in development due to being divided between two assembly constituencies
{"_id":"6b0c2d99daf4cf206701ed62","slug":"video-warsabad-nyaya-panchayat-is-lagging-in-development-due-to-being-divided-between-two-assembly-constituencies-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो विधान सभा क्षेत्रों में विभाजित होने के कारण विकास में पिछड़ रही वारसाबाद न्याय पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विधान सभा क्षेत्रों में विभाजित होने के कारण विकास में पिछड़ रही वारसाबाद न्याय पंचायत
Vimal Sharma
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:20 PM IST
Link Copied
गजरौला ब्लॉक की वारसाबाद न्यायपंचायत की ग्राम पंचायत दो विधान सभा क्षेत्रों में विभाजित होने के कारण विकास में पिछड़ गई हैं। हसनपुर विधान सभा क्षेत्र के गांव सादुल्लेपुर में कोई स्कूल नहीं होने के कारण बच्चों को दो किमी दूर नाईपुरा जाना पड़ता है। तिगरिया खादर में नाले बंद होने के कारण जल भराव हो जाता है। कई गांवों को जोड़ने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील है। शहवाजपुर डोर में भी जल भराव की समस्या हो जाती है।
ब्लॉक की वारसाबाद न्याय पंचायत में वारसाबाद, फौंदापुर, तिगरिया खादर,
सादुल्लेपुर और शहवाजपुर डोर ग्राम पंचायत शामिल हैं। धनौरा विधान सभा क्षेत्र में शामिल वारसाबाद व फौंदापुर ग्राम पंचायत गजरौला-खादगुर्जर मार्ग किनारे स्थित हैं। फौंदापुर में पाइप लाइन से घर-घर पानी पहुंचाने के लिए उसके मजरे मझौला गांव में ओवरहेड टैंक बनवाया, लेकिन आज तक उससे गांव के लोगों को पानी नहीं मिला। जबकि पाइप लाइन भी बिछा दी गई। नाईपुरा मोहल्ले से लगी सादुल्लेपुर ग्राम पंचायत हसनपुर विधान सभा क्षेत्र में पड़ती है। इसमें कोई स्कूल नहीं होने के कारण गांव के बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत सामने आ रही है। उनको दो किमी की दूरी तय कर नाईपुरा के स्कूल व कॉलेजों में जाना पड़ता है। इसी न्यायपंचायत में शामिल शहवाजपुर डोर ग्राम पंचायत हसनपुर विधान सभा में शामिल है। गांव का मुख्य मार्ग ऊबड़ खाबड़ व टूटा हुआ है। तिगरी मार्ग से बसैली फाटक को पार होकर रोजाना सैकड़ों वाहन हाईवे पर पहुंचते हैं। हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले
कांवड़ियों का भी मुख्य मार्ग हैै।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।