Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SIR: 13,000 people filled out forms to register as new voters.

एसआईआर : 13 हजार लोगों ने नए वोट बनवाने के लिए भरे फाॅर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
SIR: 13,000 people filled out forms to register as new voters.
अमरोहा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को जिले के 1625 बूथों पर विशेष अभियान चला। कहीं मतदाताओं की भीड़ रही तो कहीं इक्का-दुक्का लोग पहुंचे। दूसरे दिन 3500 लोगों ने नए वोट के लिए फाॅर्म-6 भरे।
विज्ञापन

चार दिन के अभियान में अब तक 13100 लोग नए वोट के लिए आवेदन कर चुके हैं। अमरोहा गन्ना समिति बूथ पर बैनर नहीं लगा मिला। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथों पर मतदाता सूची में नाम जांचने, नए नाम जोड़ने और संशोधन के लिए आवेदन लिए गए। दोपहर एक बजे कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 159 से 163 पर भीड़ रही। यहां 20 लोगों ने नाम जुड़वाने और कुछ ने संशोधन के फाॅर्म भरे।
विज्ञापन

दोपहर 1:30 बजे नगर पालिका परिसर के बूथ संख्या 94 से 99 पर इक्का-दुक्का मतदाता पहुंचे। वहीं, दो बजे गन्ना विकास परिषद के बूथ संख्या 151, 152 और 153 पर बीएलओ खाली बैठे मिले। यहां दस लोगों ने नए वोट के फाॅर्म भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन 3500 फाॅर्म-6 के अलावा 1400 लोगों ने नाम कटवाने और 900 ने स्थान परिवर्तन के आवेदन किए। चार दिन में 13100 नए वोट, 6200 नाम परिवर्तन व कटवाने और 7130 स्थान परिवर्तन के फाॅर्म भरे गए। हटाए गए नामों का भी पात्रता के आधार पर सत्यापन किया जा रहा है। जोया ब्लॉक के एक बूथ पर 84 लोगों ने वोट बनवाए।
एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि जिले के सभी निर्धारित बूथों पर अभियान चलाया गया और लोगों ने नए वोट के लिए फाॅर्म-6 भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed