Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
The water level of the Ganges is rising once again due to rainfall in both the plains and the hilly regions
{"_id":"69ca8d68c46ebcad270c4a64","slug":"video-the-water-level-of-the-ganges-is-rising-once-again-due-to-rainfall-in-both-the-plains-and-the-hilly-regions-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मैदानी और पहाड़ी इलाकों पर बारिश से फिर बढ़ रहा गंगा का जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदानी और पहाड़ी इलाकों पर बारिश से फिर बढ़ रहा गंगा का जल स्तर
Vimal Sharma
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:19 PM IST
Link Copied
मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से गंगा का जल स्तर फिर बढ़ने लगा। गंगा किनारे निचले इलाकों में खेत मालिकों और पलेज लगाने वालों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
सोमवार को तिगरी और अन्य गंगा किनारे के ग्रामीणों ने गंगा का जल स्तर बढ़ा देखा। इसके बाद उन्होंने बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत को फोन कर सुनिश्चित किया कि क्या गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। इस पर जेई ने जवाब दिया कि ऊपर से पानी छोड़े जाने की सूचना नहीं है। मैदानी इलाकों और पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण जल स्तर बढ़ने की बात स्वीकार की। उधर गंगा के बढ़ते जल स्तर ने गंगा किनारे निचले इलाकों में लगाई गईं पलेजों को अपनी चपेट में ले लिया है। खीरा, लौकी आदि के मर जाने की आशंका बढ़ गई है। दारानगर के मंगत सिंह, अलीनगर के त्रिलोक भड़ाना, तिगरी के मिंतर ठाकुर का कहना है कि गंगा में जल स्तर बढ़ रहा है। जिनके खेत निचले इलाकों में हैं, उनकी भी धड़कनें बढ़ते पानी के कारण बढ़ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।