{"_id":"69c554492469d51dfa0c91aa","slug":"video-shopkeepers-troubled-by-customers-coming-to-collect-cylinders-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर लेने आ रहे उपभोक्ताओं से परेशान दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर लेने आ रहे उपभोक्ताओं से परेशान दुकानदार
Vimal Sharma
Updated Thu, 26 Mar 2026 09:14 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने आ रहे उपभोक्ताओं के कारण गैस गोदाम एजेंसी के आस पास दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जहां गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण उपभोक्ताओं को भटकना पड़ रहा है, वहीं उनकी भारी भीड़ और वाहन आस पास के दुकानदारों की परेशानी का सबब बने हैं। हाईवे किनारे काजला गैस सर्विस और अनिल भारत गैस एजेंसी के गोदाम हैं। इनके आस पास के दुकानदारों का कहना है कि सिलिंडर लेने आने वाले उपभोक्ताओं की बाइक और अन्य वाहनों के कारण उनकी दुकानों और प्रतिष्ठानों का मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। ग्राहकों को उन तक आने में दिक्कत आ रही है। इस कारण उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है। दुकानदारों ने अपने आगे खड़ी की गईं बाइक और अन्य वाहनों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।