फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Disgruntled employee murdered dairy worker Pradeep.

Amroha News: नाराज नौकर ने की थी डेयरी कर्मी प्रदीप की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Disgruntled employee murdered dairy worker Pradeep.
नौगावां सादात। कोतवाली क्षेत्र के गांव नजरपुर कलां में ग्राम प्रधान/प्रशासक की डेयरी पर काम करने वाले प्रदीप कुमार की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर राजफाश कर दिया। डेयरी के दूसरे नौकर नितेश ने धारदार हथियार से प्रदीप के सिर पर वार कर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रोजाना की गाली-गलौज और प्रदीप के नितेश को बिहारी-बिहारी कहकर चिढ़ाने से वह परेशान था। इसी उत्पीड़न से तंग आकर उसने वारदात की।
हत्या के बाद आरोपी ने शव पर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन तेल कम होने से केवल कपड़े जल सके। इसके बाद शव को पन्नी में लपेटकर मक्का की कुट्टी में छिपा दिया। पुलिस ने नितेश को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान/प्रशासक राकेश कुमार और गांव के ही वेदपाल सिंह साझेदारी में डेयरी चलाते हैं। मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी प्रदीप कुमार करीब पांच साल से डेयरी पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 अगस्त को उसकी बहन अमन देवी छोटी बहन के साथ प्रदीप से मिलने आई थी और दोनों दोपहर में घर लौट गईं। 18 अगस्त की सुबह वेदपाल सिंह डेयरी पहुंचे तो प्रदीप नहीं मिला। उसका मोबाइल और कपड़े डेयरी पर मिले। बहन से जानकारी लेने पर उसने भी कुछ पता होने से इन्कार किया।
बुधवार शाम ग्राम प्रधान राकेश कुमार और वेदपाल सिंह ने थाने पहुंचकर प्रदीप के लापता होने की सूचना दी। करीब दो घंटे बाद दोनों ने पुलिस को भूसे की कोठरी में प्रदीप का शव पड़े होने की जानकारी दी। पुलिस फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। देर रात शक के आधार पर डेयरी के कर्मचारी बिहार के सीतामढ़ी जनपद के बतना थानाक्षेत्र के हरियापुर निवासी नितेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने प्रदीप का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed