{"_id":"6983544162a8b3e39707ec3f","slug":"video-road-connecting-more-than-ten-villages-to-the-highway-has-been-transformed-into-a-series-of-mud-pits-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कीचड़-गड्ढों में तब्दील दस से अधिक गांवों को हाईवे सेे जोड़ने वाला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़-गड्ढों में तब्दील दस से अधिक गांवों को हाईवे सेे जोड़ने वाला मार्ग
दस से अधिक गांवों को दिल्ली-लखनऊ हाईवे से जोड़ना वाला मार्ग कीचड़ व गड्ढों में तब्दील हो गया है। पानी और कीचड़ भरी सड़क पर गिरकर दो पहिया वाहन सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। गन्ना लदे
ट्रैक्टर ट्रॉली उसमें फंस जाते हैं। मार्ग अवरुद्ध हो जाता है।
ख्यालीपुर ढाल के सामने दिल्ली-लखनऊ हाईवे और हसनपुर काे जोड़ने वाला मार्ग दस किमी लंबा है। ख्यालीपुर ढाल, शहवाजपुर डोर, कांकाठेर,
फत्तेहपुर, बाटुपुरा, मोहम्मदपुर, सुल्तानठेर, अगरौला कलां समेत दस से अधिक गांवाें के ग्रामीण इसी मार्ग से हसनपुर और हाईवे तक आते-जाते हैं।
इसके अलावा यदि चौपला या अन्य मार्ग से हसनपुर आने जाने में दूरी 20 से 30 किमी बढ़ जाती है। समय भी अधिक लगता है। लंबे चक्कर और वाहनों की भीड़ भाड़ से बचने के लिए अधिकांश लोग इसी मार्ग सेे गुजरते हैं, लेकिन दस से अधिक गांवों का मार्ग गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो गया है। गांव निवासी रोहित कुमार, अमर सिंह, पृथी सिंह, राजू, सुनील, राजवीर
आदि ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर कीचड़ के साथ ही जगह जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। पिछले साल कीचड़ और गड्ढे के कारण ई रिक्शा पलट गई थी। उसके नीचे दब जाने से एक बालिका की जान चली गई। उस बालिका को लेकर उसकी मां अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। ग्राम प्रधान गजराज सिंह का कहना है कि यह सड़क लोक निर्माण द्वारा बनवाई जाएगी। इसे मंजूरी मिल गई है। ग्रामीणों का आवागमन सुगम करने के लिए मिट्टी डलवा दी गई थी, लेकिन बारिश में कट गई। इस कारण दिक्कत हो रही हैै।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।