{"_id":"6aa4df92e15ec5bb0609924c","slug":"youth-murdered-in-amroha-multiple-injury-marks-on-the-body-the-farmer-had-gone-missing-a-day-earlier-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में युवक की हत्या: शरीर पर कई जगह चोट के निशान, एक दिन पहले गायब था किसान, नलकूप के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में युवक की हत्या: शरीर पर कई जगह चोट के निशान, एक दिन पहले गायब था किसान, नलकूप के पास मिला शव
Sat, 12 Sep 2026 10:44 AM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:44 AM IST
सार
आदमपुर के ओगारपुर जंगल में किसान जोगेंद्र (28) का शव नलकूप के पास मिला। शरीर और चेहरे पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हसनपुर में युवक की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आदमपुर थाना क्षेत्र के ओगारपुर गांव के जंगल में युवक की हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस जांच कर रही है। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर की मड़ैया में जोगेंद्र का परिवार रहता है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जोगेंद्र (28) का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ओगारपुर के जंगल में भंडी वाले रास्ते पर स्थित एक नलकूप के पास मिला। परिजनों के अनुसार जोगेंद्र शुक्रवार शाम से ही अचानक घर से गायब था और काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने नलकूप के पास शव देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मृतक के शरीर और चेहरे पर चोट के कई गंभीर निशान पाए गए हैं। इससे प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ फाॅरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। जोगेंद्र पेशे से किसान था। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और वह अपने पीछे पत्नी व एक मासूम बेटे को छोड़ गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि जांच की जा रही है।