{"_id":"6b0c2da9b1219671360fc6c7","slug":"video-repair-work-begins-on-the-road-that-was-broken-for-laying-the-pipeline-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़क की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़क की मरम्मत शुरू
Vimal Sharma
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:20 PM IST
Link Copied
पाइप लाइन बिछाने के लिए गांवों में तोड़ी गईं सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया हैै। दावा है कि जल्द ही सड़कों को पहले की तरह सही कर दिया जाएगा।
जल जीवन मिशन केे तहत गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए मिशन ने सीसी रोड को खोद डाला। कुछ गांवों में पाइप लाइन बिछा दी गई, बड़ी संंख्या में गांव ऐसे रह गए, जिनमें सड़क तोड़ने के बाद पाइप लाइन नहीं बिछाई। जिससे पानी हर घर पहुंच सके। ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य अधूरेे रह गए। अमर उजाला ने अभियान चलाकर इस मुद्दे को प्रमुखता सेे प्रकाशित किया। जिसे जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों ने गंभीरता से लिया। जल जीवन मिशन के अफसरों को निर्देश दिए कि तोड़ी गईं सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए। हिदायत व चेतावनी के बाद मिशन ने तोड़ी गईं सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। मुरादपुर गांव में सड़क को सही करने के लिए लगे हुए कर्मचारियों ने बताया कि एक सप्ताह में सड़क पहले की तरह पक्की हो जाएगी। गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनू भड़ाना, शिव इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.जयपाल सिंह,
जगपाल सिंह, राजवीर सिंह का कहना है कि सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। इससे ग्रामीणों की दिक्कत दूर होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।