{"_id":"6a8d98945fe0f707c406dc58","slug":"video-ganga-water-level-down-by-10-cm-at-tigri-gauge-reading-at-290-meters-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"तिगरी में गंगा का जल स्तर दस सेमी कम, 290 मीटर पर गेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी में गंगा का जल स्तर दस सेमी कम, 290 मीटर पर गेज
गजरौला में गंगा का जल स्तर दो दिन से लगातार कम हो रहा है। रविवार को जल स्तर दस सेमी कम होने के कारण गेज 290 मीटर पर दर्ज किया गया। हालांकि तिगरी में गंगा किनारे की झोंपड़ी अभी भी जल मग्न हैं। खेतों में बाढ़ का पानी भरा है। लोगों की समस्याएं बरकरार हैं।
बीते शुक्रवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 201.10 मीटर पर पहुंच गया था। जो इस सीजन का सबसे अधिक था, लेकिन शनिवार से जल स्तर फिर नीचे आने लगा। शनिवार को दस सेमी कम होकर गेज 201 मीटर पर पहुंच गया। रविवार को भी बाढ़ खंड विभाग ने जल स्तर में दस सेमी की कमी दर्ज की। तिगरी में गेज 290 मीटर दर्ज किया। बिजनौर बैराज से 88907 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के बावजूद गंगा का जल स्तर दस सेमी कम हुआ है। मगर बाढ़ से लोगों की मुसीबत कम नहीं हुईं। तिगरी में गंगा किनारे की झोंपड़ी, होटल, ढाबे, दुकान आदि जल मग्न हैं। खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ हैै। दारानगर, शीशाें वाली, मंदिर वाली, भुड्डी वाली आदि गांवों के लोगों को चारा लाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। निचले खेतों में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण फसलें सड़ने और गलने लगी हैं। बाढ़ खंड विभाग के जेेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि गंगा का जल स्तर दस सेमी कम हो गया हैै।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।