{"_id":"6aa06f200eae268b6c059437","slug":"chief-ministers-village-transport-service-strays-from-its-designated-route-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-172512-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तय रास्ते से भटक गई मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तय रास्ते से भटक गई मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधा देने की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन बस सेवा खुद ही रास्ते से भटक गई है। जिले में संचालित चार बसें निर्धारित मार्गों पर नहीं चल रही हैं। इससे दूरदराज के गांवों के लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। लगातार शिकायतों के बाद परिवहन निगम ने संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। सुधार नहीं हुआ तो अनुबंध निरस्त किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना शुरू होने पर बस संचालकों ने रुचि दिखाई थी, लेकिन बाद में तय रूट पर संचालन में लापरवाही सामने आने लगी। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि बसों के मार्ग पहले से निर्धारित हैं। इनमें देहरी से जीपपुर, खाजेपुर, चचौरा, खरपड़ी, दढ़ियाल, रहरई, गंगेश्वरी, रहरा, चंदनपुर, पौरारा, भावली, छपना, पतेई खादर, बुरावली, हसनपुर, बाबनखेड़ी, रझौंहा व अतरासी होते हुए अमरोहा का मार्ग शामिल है।
दूसरे मार्ग में टोकरा, नंगलिया मेव, सिहाली गौसाई, कुमराला, गजरौला, अहरोला तेजवन, सलेमपुर, सकरथली, जोगीपुरा, फत्तेहपुर, बछराऊं, मेमनपुर, धनौरा, मलेशिया, बाखरपुर, कुआखेड़ा, हलपुरा, मुकारी, मूड़ा, भैंडा भरतपुर व पछदिया होते हुए अमरोहा पहुंचना है। इसके अलावा काई मुस्तकम से मरौरा, पौरारा, फूलपुर, गंगेश्वरी, रहरा, दौरारा, चंदनपुर, छपना, बुरावली, गंगवार, मंगरौला, हसनपुर, रझौंहा व अतरासी होते हुए अमरोहा तथा गुरैठा से दढ़ियाल, गंगेश्वरी, रहरा, दौरारा, छपना, बुरावली, फत्तेहपुर, उझारी, ढक्का, सैदनगली, मनौटा व जोया होते हुए अमरोहा के मार्ग भी निर्धारित हैं।
विज्ञापन
शेरपुर धनौरा, वासीपुर, मूड़ा-मुकारी और पपसरा खादर, लाडनपुर, आजमपुर, मोकीपुर, कलेमपुर, धनौरा, वासीपुर व मूड़ा-मुकारी को जोड़ने वाले मार्ग भी योजना में शामिल हैं। एआरएम ने बताया कि तय रूट पर बसें नहीं चलाने वाले संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। नियमों का पालन नहीं होने पर अनुबंध निरस्त किया जाएगा।