{"_id":"6aa06ed42c6676d12a0d3cef","slug":"demand-for-investigation-and-action-regarding-the-disappearance-of-the-passenger-shed-overnight-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172494-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रातोंरात यात्री शेड के गायब होने के मामले में जांच और कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रातोंरात यात्री शेड के गायब होने के मामले में जांच और कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
अमरोहा। नानक चंद रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास विधायक निधि से बना यात्री शेड रातोंरात गायब होने का मामला डीएम तक पहुंच गया है। मोहल्ला शफातपोता निवासी सपा नगर अध्यक्ष अब्दुल वहाब ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई और उसी स्थान पर यात्री शेड बनवाने की मांग की है।
अब्दुल वहाब ने बताया कि विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों की सुविधा के लिए बनाया गया शेड एक सितंबर की रात तक मौजूद था, लेकिन दो सितंबर की सुबह गायब मिला। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि शेड किसने और किस आदेश पर हटाया। नगर पालिका ईओ ने टीम द्वारा शेड ले जाने की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए जांच की बात कही थी। पांच सितंबर को कोतवाली में शेड चोरी की तहरीर भी दी गई।
आरोप है कि नगर पालिका ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर समिति के आधार पर जनहित में शेड हटाने की बात कही। अब्दुल वहाब ने शेड को जर्जर बताए जाने पर सवाल उठाते हुए तकनीकी विशेषज्ञ से जांच कराने और हटाए गए लोहे-स्टील को कहां रखा गया, इसकी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही कोट चौराहे से पहले हटाए गए यात्री शेड की भी जांच कराने की मांग की है।