Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
Flood relief personnel and PAC troops, along with 60 police officers, will remain on alert at Tigri to ensure the safety of devotees
{"_id":"6a1311feacf5a6f2730bb9a7","slug":"video-flood-relief-personnel-and-pac-troops-along-with-60-police-officers-will-remain-on-alert-at-tigri-to-ensure-the-safety-of-devotees-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तिगरी में 60 पुलिसकर्मियों संग मुस्तैद रहेंगे बाढ़ राहत और पीएसी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तिगरी में 60 पुलिसकर्मियों संग मुस्तैद रहेंगे बाढ़ राहत और पीएसी जवान
Vimal Sharma
Updated Sun, 24 May 2026 08:28 PM IST
Link Copied
ज्येष्ठ दशहरा पर तिगरी व ब्रजघाट गंगा में श्रद्धालुओं के सकुशल स्नान के लिए बाढ़ राहत पीएसी, पीएसी जवान व पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। छह नावों में सवार गोताखोर गंगा में गश्त पर रहेंगे। तिगरी में शिव चौराहा से आगे कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं हाईवे पर पांंच इंस्पेक्टर, 50 सिपाही और 20 दरोगा तैनात रहकर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद रखेंगे।
सोमवार को ज्येष्ठ दशहरा पर तिगरी गंगा में 20 से 25 हजार श्रद्धालु स्नान कर पुण्य कमाएंगे। इसके अलावा अमरोहा जिले की सीमा में ब्रजघाट गंगा में भी हजारों श्रद्धालु स्नान करेंगे। ज्येष्ठ दशहरा पर गंगा स्नान के दौरान हाईवे व गजरौला से तिगरी तक जाम न लगे। इसके लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि हाईवे पर पांंच इंस्पेक्टर, 50 सिपाही और 20 दरोगा मुस्तैद रहेंगे। गंगा किनारे चौकी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उन पर श्रद्धालुओं को गहरे जल में जाने से रोकने की जिम्मेदारी होगी।
तिगरी गंगा में छह गोताखोरों को लगाया गया है। पांच कुशल नाविक नावों के साथ गंगा में गश्त पर रहेंगे। इसके अलावा एक प्लाटून पीएसी जवानों को तैनात किया गया हैै। एक प्लाटून बाढ़ राहत पीएसी जवान मुस्तैद रहेंगे। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए तिगरी में शिव चौक से कोई भी भारी वाहन अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।