फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ATS reaches Gajraula to probe links with terrorist Shahzad Bhatti.

Amroha News: आतंकी शहजाद भट्टी से कनेक्शन खंगालने गजरौला पहुंची एटीएस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
ATS reaches Gajraula to probe links with terrorist Shahzad Bhatti.
गजरौला। पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े बाराबंकी के दनियाल अशरफ गिरोह से कनेक्शन की जांच में लखनऊ एटीएस सोमवार को गजरौला पहुंची। एटीएस ने गजरौला निवासी रवि और शोएब को अपने साथ लेकर नगर और आसपास के इलाकों में छानबीन की। यह दोनों अशरफ के संपर्क में थे।
विज्ञापन

इन दोनों की निशानदेही पर लक्ष्मी नगर, मोहरका पट्टी और पपसरा खादर में टीम पहुंची और दोनों के अशरफ से कनेक्शन से जुड़ी जानकारी जुटाई। टीम ने कुछ नक्शे भी तैयार किए हैं। एटीएस के हाथ क्या लगा और कैसी जानकारी सामने आई है, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

तीन घंटे तक चली कार्रवाई को लेकर नगर में हलचल बनी रही। बताया जा रहा है कि पांच मई की रात एटीएस ने बाराबंकी के बदोसराय क्षेत्र के किंतूर गांव में छापा मारकर दनियाल अशरफ को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए एटीएस ने उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान गजरौला निवासी रवि और शोएब के दनियाल अशरफ के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएस ने दोनों की गतिविधियों और पुराने मामलों की जानकारी जुटाई तो पता चला कि कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस ने एक मामले में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद लखनऊ एटीएस ने दोनों को अपने मुकदमे में शामिल कर रिमांड पर लिया और पूछताछ शुरू की। इसी पूछताछ के आधार पर सोमवार को टीम दोनों को लेकर गजरौला पहुंची।
सुबह लगभग 11 बजे लखनऊ एटीएस की तीन टीमें गजरौला आईं। 15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व सीओ प्रीति त्रिपाठी ने किया। एक टीम ने लक्ष्मी नगर में छानबीन की, जबकि दो अन्य टीमों ने मोहरका पट्टी और पपसरा खादर में पहुंचकर जांच की।

टीम ने दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के साथ उनकी निशानदेही पर कुछ स्थानों का निरीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने चौपला चौराहा और हसनपुर रोड के आसपास भी जानकारी जुटाई तथा कुछ स्थानों के नक्शे तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed