फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The shadow of death is not visible amidst the glitter and glamour of the world: Baba Phulsande.

संसार की चमक-दमक में नजर नहीं आती मृत्यु की छाया : बाबा फुलसंदे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The shadow of death is not visible amidst the glitter and glamour of the world: Baba Phulsande.
अमरोहा। बिजनौर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में सोमवार को आयोजित सत्संग में संतों ने कहा कि संसार की चकाचौंध में मनुष्य जीवन की नश्वरता भूल जाता है। इसलिए सांस-सांस परमात्मा का स्मरण करते हुए सत्कर्म और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

ऋषि सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले ने कहा कि मानव जीवन पाप-पुण्य के कर्मों का फल है और शरीर में ज्योति स्वरूप आत्मा का वास है। जीवन आत्मचिंतन और सत्कर्म का अवसर है। सतगुरु की सीख अपनाकर निराकार परमात्मा का स्मरण करने से आत्मा में प्रकाश बढ़ता है। सत्संग, प्रभु स्मरण और सतगुरु की सीख से जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। इससे कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति भी मिलती है।
विज्ञापन

सत्संग के समापन पर कई श्रद्धालुओं ने मंत्र दीक्षा ग्रहण की। इस दौरान राहुल, विवेक चाहल, भारत सिंह, नीरा, हर्षित, कनिष, अनिता, मुनेश, कुसुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed