{"_id":"6ab197974be9d1bb6a0d1b24","slug":"a-campaign-for-the-prevention-of-communicable-diseases-will-run-from-october-1-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173617-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संचारी रोगों की रोकथाम को एक अक्तूबर से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संचारी रोगों की रोकथाम को एक अक्तूबर से चलेगा अभियान
विज्ञापन
अमरोहा। बरसात के बाद संचारी रोगों के खतरे को देखते हुए एक अक्तूबर से जिले में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलेगा। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने सभी विभागों को माइक्रोप्लान 27 सितंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में डीएम ने जलभराव रोकने, नालियों की सफाई, फॉगिंग, लार्वीसाइडल स्प्रे और मच्छरों के प्रजनन स्थल खत्म करने को कहा। बीडीओ को एमओआईसी से फॉगिंग मशीन लेकर गांवों में फॉगिंग कराने और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गौशालाओं व पशु बाड़ों के आसपास पानी जमा न होने देने के निर्देश दिए।
दस्तक अभियान में स्वास्थ्य टीमें व आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बचाव की जानकारी देंगी और बुखार व अन्य लक्षण वाले मरीजों को जांच-उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में सहयोग करेंगी। डीएम ने स्वास्थ्य, पंचायती राज, नगर निकाय, शिक्षा, बाल विकास, पशुपालन व कृषि विभाग को समन्वय से अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह और सीएमओ रमाकांत सागर मौजूद रहे। संवाद