Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, युवाओं ने बाइक रैली में लिया हिस्सा, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
{"_id":"6810dda2852a14dc100b06b3","slug":"video-video-parasharama-jayata-para-nakal-bhavaya-shabhayatara-yavao-na-bika-ral-ma-lya-hasasa-jagaha-jagaha-haii-pashhapavarashha-2025-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, युवाओं ने बाइक रैली में लिया हिस्सा, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, युवाओं ने बाइक रैली में लिया हिस्सा, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर मंगलवार को ब्राह्मण समाज के युवाओं ने अंशू तिवारी के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली। डीजे की धुन, हाथों में सनातन ध्वज और परशुराम जयघोष के नारों के साथ युवाओं की टोली पूरे क्षेत्र में जोश के साथ निकली। यात्रा के दौरान कस्बे में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बाइक रैली के रूप में निकली इस शोभायात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। एएच इंटर कॉलेज के सामने भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक अंशू तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम हमारी सनातन संस्कृति के प्रतीक हैं और युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। बेसारा पूरब के प्रशांत मिश्रा ने भी युवाओं से सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः निर्धारित स्थान पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान डीजे पर भगवान परशुराम की स्तुति और ब्राह्मण समाज से जुड़े भक्ति गीत बजाए गए, जिन पर युवाओं ने श्रद्धा और जोश के साथ नृत्य किया।
शोभायात्रा के मार्ग में घरों की छतों, दुकानों और गलियों से श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। हर मोड़ और चौराहे पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय परशुराम के नारों से कस्बा गूंज उठा। इस दौरान कस्बे में उत्सव जैसा माहौल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।