{"_id":"69fb43a2889bde87aa08349b","slug":"video-video-amatha-ma-sayara-ka-hamal-sa-mahal-va-masama-ghayal-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमेठी में सियार के हमले से महिला व मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमेठी में सियार के हमले से महिला व मासूम घायल
फुरसतगंज क्षेत्र के खटहा मजरे निगोहा गांव में बुधवार को जंगली सियार के हमले से एक महिला और एक मासूम बच्ची घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार गांव के बगल स्थित खेत में रुखसाना (35) और रमजान की 5 वर्ष की समरीन मौजूद थीं, तभी अचानक झाड़ियों से निकले सियार ने उन पर हमला कर काट लिया। दोनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, जिससे सियार पास की झाड़ियों में भाग गया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक सियार की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घायल रुखसाना और समरीन को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। ग्रामीण इदरीश, मोहर्रम अली समेत अन्य लोगों ने वन विभाग से जंगली सियार को पकड़वाने की मांग की है। थाना प्रभारी नंद हौशीला यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने संज्ञान लिया है और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।