फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power cuts and tripping cause havoc.

Amethi News: बिजली कटौती व ट्रिपिंग ने किया बेहाल

Wed, 09 Sep 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Power cuts and tripping cause havoc.
गौरीगंज ब्लॉक कार्यालय के समीप बिजली लाइन से सटे पेड़ों की छंटाई करते ऊर्जा निगमकमी। स्रोत- ऊर्
अमेठी सिटी। अमेठी जिले में बिजली कटौती और बिजली के बार-बार कटने से उपभोक्ता परेशान हैं। तिलोई और जगदीशपुर में आठ से 10 घंटे तक बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में लोगों को रात जागकर बितानी पड़ी, जिससे पेयजल संकट भी गहराया। वोल्टेज कम होने से कई घरों में उपकरण खराब हो गए।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय पर सोमवार रात कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। मंगलवार को दिनभर बिजली का बार-बार कटना जारी रहा। शुकुलपुर उपकेंद्र पर सोमवार शाम 6:25 से रात आठ बजे तक आपूर्ति ठप रही। इसके बाद रात 11:15 बजे से 2:20 बजे तक भी बिजली गुल रही। मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1:48 बजे तक भी आपूर्ति बाधित रही, इस दौरान पेड़ों की छंटाई की गई।
विज्ञापन


जामो उपकेंद्र पर सोमवार शाम 6:14 से 7:30 बजे तक बिजली गुल रही। तिलोई, मोहनगंज, जायस, हतवा और जगदीशपुर के कई उपकेंद्रों में आठ से 10 घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। अमेठी के पीठीपुर समेत आठ उपकेंद्रों में छह से आठ घंटे बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आपूर्ति प्रभावित होने और पेड़ों की छंटाई के कारण कुछ स्थानों पर आपूर्ति रोकी गई थी। विद्युत दाब के उतार-चढ़ाव से परेशानी फुरसतगंज। नहर कोठी चौराहे के आसपास वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से उपभोक्ता परेशान हैं।



कई घरों में बिजली के उपकरण जलने की शिकायतें मिली हैं। जग प्रसाद, राघवेंद्र, राम सागर और मनोज जैसे उपभोक्ताओं ने बताया कि पंखे, टीवी और फ्रिज जैसे उपकरण खराब होने का डर बना रहता है। अवर अभियंता रामचंद्र गुप्ता ने इस समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed