{"_id":"68342e5f48dd2072bd051d5f","slug":"video-amatha-pahaca-samata-iirana-palpara-ma-paugdhata-paravara-sa-mal-vayakata-kaya-shaka-2025-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी, पालपुर में पीड़ित परिवार से मिल व्यक्त किया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी, पालपुर में पीड़ित परिवार से मिल व्यक्त किया शोक
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद यह उनका पहला दौरा था। लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना होकर लखनऊ-वाराणसी हाईवे होते हुए जैसे ही वह जिले की सीमा में दाखिल हुईं, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। इनहौना कस्बा से लेकर उतेलवा मोड़, जगदीशपुर चौराहा और अन्य स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बुके के साथ उनका स्वागत किया।
इसके बाद वह जगदीशपुर क्षेत्र के पालपुर गांव पहुंची। यहां उन्होंने चंद्र कुमार कौशल के परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। साथ ही आपदा राहत के तहत परिजनों को जल्द ही चार-चार लाख रुपये की सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। बताते चलें एक दिन पहले रविवार को पालपुर गांव निवासी चंद्र कुमार कौशल (60), भाई बाल चंद्र कौशल (42) और भतीजे अर्यांश (13) की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।