{"_id":"6ad9ff8c637c6c11c60fa442","slug":"video-video-shakashhaka-emaelsa-ka-canava-kal-16-paratayashaya-ka-bhagaya-taya-karaga-2891-matathata-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिक्षक एमएलसी का चुनाव कल, 16 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 2891 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिक्षक एमएलसी का चुनाव कल, 16 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 2891 मतदाता
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी का चुनाव शुक्रवार को होगा। इसके लिए सभी ब्लॉकों को मतदेय स्थल बनाया गया है। कुल 2891 मतदाता 16 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं जिन्होंने ब्लॉकों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही एसपी प्राची सिंह ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की है। डीएम ईशा प्रिया ने बताया कि जिले के सभी नौ ब्लॉकों को मतदेय स्थल बनाया गया है। यहां सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए जिले को पांच जोन और नौ सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी तहसीलों के एसडीएम को संबंधित क्षेत्रों में जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं, नौ अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।