Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
In Faridkot, the BJP district president has demanded a CBI investigation into the cases involving Gulzar Singh and Vikramjit Singh.
{"_id":"6ad99e836a122853ae0a368b","slug":"video-in-faridkot-the-bjp-district-president-has-demanded-a-cbi-investigation-into-the-cases-involving-gulzar-singh-and-vikramjit-singh-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में भाजपा जिलाध्यक्ष ने उठाई गुलजार सिंह और विक्रमजीत सिंह के मामलों की सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में भाजपा जिलाध्यक्ष ने उठाई गुलजार सिंह और विक्रमजीत सिंह के मामलों की सीबीआई जांच की मांग
फरीदकोट में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने मानसा के परमिंदर सिंह झोटा मामले में सीबीआई जांच शुरू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संगरूर के गुलज़ार सिंह और बटाला के विक्रमजीत सिंह के मामलों की भी सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में सन्नी बराड़ ने कहा कि पंजाब में नशे से जुड़े मामलों की निष्पक्ष और व्यापक जांच होना बेहद जरूरी है। उन्होंने मांग की कि दोनों मामलों को भी सीबीआई को सौंपा जाए। यदि राज्य सरकार ऐसा नहीं करती, तो भाजपा अदालत के माध्यम से जांच करवाने के लिए कदम उठाएगी।
सन्नी बराड़ ने कहा कि पंजाब में नशा माफिया, सत्ताधारी नेताओं और पुलिस के बीच तथाकथित गठजोड़ के आरोपों की भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि आम आदमी पार्टी सरकार की नशे के कारोबार में कोई भूमिका नहीं है, तो उसे निष्पक्ष जांच से पीछे नहीं हटना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने नशा खत्म करने के लिए कई समय-सीमाएं तय कीं, लेकिन जमीनी स्तर पर अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए। आज पंजाब की जनता केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख साझा करना इस बात का संकेत है कि नशे का मुद्दा केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। सन्नी बराड़ ने कहा कि भाजपा के लिए नशे का मुद्दा राजनीति नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने मांग की कि सभी संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।