{"_id":"6a9426f6c8502a7bcd0e6b12","slug":"video-video-savathasha-vayaparaka-kabha-ka-tayaraya-ka-lkara-vayaparaya-na-bnaii-ranaenata-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्वदेशी व्यापारिक कुंभ की तैयारियों को लेकर व्यापारियों ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्वदेशी व्यापारिक कुंभ की तैयारियों को लेकर व्यापारियों ने बनाई रणनीति
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में 3 सितंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले ‘स्वदेशी व्यापारिक कुंभ’ की तैयारियों को लेकर रविवार को जलालपुर नगर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई और व्यापारियों से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की गई।
‘चलो लखनऊ, चलो लखनऊ’ के मुख्य नारे के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की एकजुटता प्रदर्शित करने के साथ ही स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देना है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि यह कुंभ व्यापारियों के सम्मान और उनकी पहचान के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। आयोजन में प्रदेश के साथ ही देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सोनी, विकास निषाद, दुर्गेश अग्रहरि, राम प्रकाश सोनी, कुलदीप अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।